Monday, February 18, 2019

पुलवामा: कश्मीर की माताएं अपने भटके बच्चों को सरेंडर करवाएं नहीं तो मारे जाएंगे- भारतीय सेना

14 फ़रवरी को भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में सीआरपीएफ़ के एक काफ़िले पर चरमपंथी हमले में मारे गए 40 जवानों के बाद सेना ने पहली बार प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

इस प्रेस कॉन्फ़्रेसं में लेफ़्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने कहा कश्मीर की सभी माताओं से अपील करते हुए कहा कि वो अपने भटके बेटों को बुलाकर सरेंडर करवा लें नहीं तो मारे जाएंगे.

ढिल्लन ने कहा, ''मैं कश्मीरी मांओं से अपील करता हूं वो अपने बच्चों को सरेंडर करवा दें नहीं तो मारे जाएंगे. बच्चों की परवरिश में मां की अहम भूमिका होती. वो अपने बेटों को समझाएं कि लौट आएं अन्यथा मारे जाएंगे. जो बंदूक उठाएगा वो मारा जाएगा.''

ढिल्लन ने कहा कि पुलवामा मुठभेड़ में सोमवार को तीन आंतकी मारे गए. उन्होंने कहा कि 100 घंटे के भीतर जैश के आतंकवादियों को मार गिराया गया.

इतना बड़ा हमला कैसे हुआ, इस पर ढिल्लन ने कहा, ''यह जांच का मामला है और जांच चल रही है. जांच में बहुत चीज़ें सामने आई हैं लेकिन हम साझा नहीं कर सकते. जो जवान हमारे शहीद हुए हैं इसलिए हुए क्योंकि हमे आम नागरिकों का भी ध्यान रखना होता है. हमारे कमांडर फ्रंट पर थे और उन्हें आम नागरिकों को भी बचाना था. मैं कश्मीरियों से अनुरोध करना चाहता हूं कि वो एनकाउंटर स्थल से अलग रहें.''

ढिल्लन ने कहा, ''14 फ़रवरी को जिस तरह का हमला हुआ वैसा पहले कभी नहीं हुआ. इस तरह के हमले सीरिया और अफ़ग़ानिस्तान में होते रहे हैं. जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तानी सेना का ही बच्चा है. पाकिस्तानी आर्मी जैश में 100 फ़ीसदी शामिल हैं.''

चीन जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अज़हर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर अपने रुख़ की समीक्षा कर सकता है. हालांकि पुलवामा में हमले की चीन ने निंदा की लेकिन अज़हर मसूद को लेकर कोई ठोस बात नहीं कही थी.

चीन अज़हर मसूद पर कोई भी निर्णय लेने से पहले सारे विकल्पों पर विचार कर रहा है. चीन के लिए यह संवेदनशील मुद्दा है क्योंकि इससे पाकिस्तान से संबंधों पर असर पड़ सकता है.

चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अज़हर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने में भारत की कोशिशें पहले नाकाम कर चुका है. चीन यूएन सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य है और वो हर बार मसूद अज़हर को लेकर वीटो करता रहा है.

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को संदेश भेजकर इस हमले की निंदा की है. दूसरी तरफ़ चीनी विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर विदेश मंत्रालय का एक बयान है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि चीन मसूद अज़हर पर अपना रुख़ बदल सकता है.

इस बयान में कहा गया है कि चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अज़हर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने की बैठक में हिस्सा लेगा और इसमें वो वस्तुनिष्ठता, निष्पक्षता और पेशेवर रुख़ दिखाएगा.

चीन ने कहा है, ''हम इस मामले में सभी संबंधित देशों से संपर्क में हैं और इसमें भारत भी शामिल है. हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि चीन इतनी आसानी से नहीं मान जाएगा और वो इसके लिए भारत से कुछ तोल-मोल कर सकता है.

भारत प्रशासित कश्मीर के पुलवामा ज़िले में सीआरपीएफ़ के एक काफ़िले पर हमले में कम से कम 40 जवानों के मारे जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात होने वाले सामानों पर सीमा शुल्क 200 फ़ीसदी बढ़ा दिया है. इससे पहले, भारत ने कारोबार के मामले पाकिस्तान को दिया 'मोस्ट फेवर्ड नेशन' का दर्जा भी वापस ले लिया था.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी घोषणा ट्विटर पर की. जेटली ने ट्विटर पर लिखा है, ''भारत ने पुलवामा में हमले के बाद मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा पाकिस्तान से वापस ले लिया था अब वहां से आयात होने वाली सभी तरह की वस्तुओं पर सीमा शुल्क 200 फ़ीसदी बढ़ा दिया है. यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.''

No comments:

Post a Comment

长3.2米,还原网红猫……故宫就这样被“打开”了!

  中新网客户端北京 世界卫生组织与 色情性&肛交集合 美国的摩擦本 色情性&肛交集合 月越演越烈, 色情性&肛交集合 特别是在4月中旬,美国总统特朗 色情性&肛交集合 普宣布冻结美国给予世卫 色情性&肛交集合 的资金补助引起 色情性&肛交集合 轩然大波, 色情性&肛交集合 而...